15 फरवरी से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं

Summary :

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा की डेटशीट आ गई है। सीबीएसई ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा की डेटशीट आ गई है। सीबीएसई ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही दिन 15 फरवरी 2020 को शुरू होंगी। 
20 मार्च को दसवीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी, जबकि 30 मार्च को बारहवीं कक्षा का अंतिम पेपर होगा। वहीं दसवीं कक्षा के मुख्य विषय की परीक्षा 26 फरवरी को होगी। इस दिन अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी तरह 22 फरवरी को बारहवीं कक्षा के मुख्य विषय सोशोलॉजी की परीक्षा का आयोजन होगा। 
डेटशीट जारी होने के बाद बच्चों में काफी संतोष दिख रहा है। बच्चों का कहना है कि करीब दो महीने पहले परीक्षाओं की तारीखें पता होने से वे अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने समयबद्ध तरीके से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने का निर्णय किया है। जल्द बोर्ड परीक्षाओं के डेटशीट जारी करना और मूल्यांकन प्रक्रिया को समय से पूरा करना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। 

Desk Team