नई दिल्ली : परिवहन विभाग ने 6,350 डीटीसी और क्लस्टर बसों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया एक कंसल्टैंट की सेवा लेने के लिए आग्रह प्रस्ताव के साथ शुरू की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि कंसल्टैंट सिस्टम इंटीग्रेटर की पहचान करने में मदद करेगा जो समूचे हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, रखरखाव और परियोजना के लिए कार्यबल तथा इसे कम से कम पांच साल के लिए क्रियान्वित करने को जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा कि कंसल्टैंट की सेवा लेने के लिए एक आग्रह प्रस्ताव (आरएफपी) जारी किया गया है। परियोजना का उद्देश्य यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रत्येक बस में आईपी आधारित तीन कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक बस में उचित आकार के स्क्रीन भी लगाए जाएंगे जिससे कि कैमरे में कैद तस्वीरों को व्यवस्थित ढंग से प्रसारित किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



