प्रदूषण की आड़ में कोटला पर श्रीलंका बेनकाब

Summary :

NULL

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दौरान उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब प्रदूषण की आड लेकर श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षकों ने मैच में खलल डाल कर भारतीय बल्लेबाजों विशेष रूप से कप्तान कोहली की एकाग्रचितता भंग की और उन्हें पहली पारी चायकाल से भी पहले ही घोषित करनी पडी।

मैच बार बार रोकना पड़ा। जब भारतीय फील्डर मैदान में उतरे तो उन्होंने काेइ मास्क नहीं लगा रखा था और इस तरंह श्रीलंका को ही सबके सामने बेनकाब कर दिया।श्रीलंका टीम के अधिकांश खिलाड़ी लंच के बाद मास्क पहनकर उतरे ताे समझ आ गया कि वे क्या चाहते हैंं। बहरहाल खराब वायु गुणवता के कारण लगभग 17 मिनट तक खेल रोकना पड़। हालांकि वायु गुणवता शनिवार की तुलना में आज पचास फीसदी कम थी लेकिन श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षक भारतीय बल्ल्बाजों के विशाल स्कोर से चिढ रहे थे और योजना के मुताबिक समय नष्ट कर रहे थे और भारतीय कप्तान इस कारण परेशान हो रहे थे।

श्रीलंका के खिलाडी खेल भावना नहीं दिखा सके मैच रैफरी डेविड बून ने हालांकि डाक्टर से परामर्श लेने के बाद मैच दोबारा शुरू कराने का फैसला किया। मैच दोबारा शुरू होने पर गेंदबाज और विकेटकीपर को छोड़कर श्रीलंका के सभी खिलाड़ी मास्क पहनकर क्षेत्ररक्षण करते हुए नजर आए। दिल्ली को पिछले कुछ समय से प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ा है। नवंबर में प्रदूषण का स्तर बढने पर दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा भी की थी। पिछले साल भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team