नई दिल्ली : भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियन पारस गुप्ता को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पारस गुप्ता 2019 में एंड्रॉयड क्लासिक कॉम्पटीटर आस्ट्रेलिया, 2017 में अंतरराष्ट्रीय कुवैत कप 2017 कॉम्पटीटर, 2016 में मिस्टर वर्ल्ड (एनए बीबीए/ डब्लयूएफएफ ) रह चुके हैं।
इसके अलावा वे तीन बार मिस्टर इंडिया, तीन बार नॉर्थ इंडिया और तीन बार ही मिस्टी दिल्ली भी रहे हैं। इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद शकरपुर एवं वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय, शेखर सिंह इन्दौरिया महामंत्री युवा मोर्चा शकरपुर ने उन्हें भाजपा में सम्मिलित होने पर बधाई दी। पारस गुप्ता के साथ मनोज शर्मा, ओमपाल, शिवा, रोहित, पंकज गुप्ता सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।


Download Android App
Download iOS App



