छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को नक्सली हमले में शहीद चार जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राजधानी में रविवार सुबह माना चौथी बटालियन में श्रद्धांजलि के दौरान राज्य के गृह सचिव, डीजी नक्सल डीएम अवस्थी, डीआईजी सुंदरराज पी और अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
सीआरपीएफ-168 बटालियन के जवान शनिवार को एरिया डोमिनेशन के लिए बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र में गए थे। बासागुड़ा से छह किलोमीटर दूर मुदोर्गुंडा के पास जैसे जवान पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जोरदार विस्फोट कर दिया। विस्फोट में चार जवान शहीद हो गए, जबकि 2 जवान घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



