अब दिल्ली के लोगों का इंटरनेट का खर्चा बच जाएगा। आम आदमी पार्टी सरकार ने गुरुवार को फ्री वाई-फाई सुविधा का ऐलान किया है। इस योजना के तहत फ्री वाई-फाई की लिए पूरी दिल्ली में 11,000 हाॅट स्पाॅट लगाए जाएंगे। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को सुविधा दी जाएगी। यह बातें आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कही। आतिशी ने कहा कि फरवरी 2015 में जो वादे अरविंद केजरीवाल ने किए थे आज सारे वादे पूरे कर दिए गए हैं।
इसका फायदा खासतौर पर दिल्ली में स्कूली बच्चों को पढ़ाई के दौरान मिलेगा। सरकार ने गवर्नमेंट स्कूल को हाई क्वालिटी एजुकेशन सेंटर बनाना, इंस्पेक्टर राज को खत्म करना जैसे तमाम वादों को पूरा किया है। लोगों के बिजली के बिल 200 यूनिट तक फ्री गए हैं।
मोहल्ला क्लीनिक की पूरे देश में चर्चा है। उन्होंने बताया कि यह वादा दिल्ली सरकार का आखिरी वादा था, जिसे दिल्ली सरकार ने पूरा कर दिया। उन्होंने केजरीवाल सरकार के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि फ्री वाई-फाई का आखिरी एजेंडा हमारा था, जिसको हमने पूरा कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



