नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार मिलने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल अब दिल्ली को मजबूत करने में जुट गए हैं। दिल्ली की सत्ता को वह किसी भी हाल में खोना नहीं चाहते हैं। यहीं कारण है कि केजरीवाल 2020 विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से लग गए हैं।
दिल्ली की जनता में वर्ष 2015 की तरह विश्वास जगाने के लिए उन्होंने अपने विधायकों से अपने इलाके की रिपोर्ट कार्ड मांगा है। शायद यही रिपोर्ट कार्ड आप के विधायकों का भविष्य तय करेगी। केजरीवाल ने अपने तमाम विधायकों को निर्देश दिया है कि वह अपने चार साल के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए हैं। इसकी पूरी जानकारी उन्हे उपलब्ध कराएं।
साथ ही ये भी बताएं कि उनके इलाके में कौन से कार्य लंबे समय से अटका पड़े हैं। ताकि उस काम को पहली प्राथमिकता देते हुए पूरा करा सके। इसके तहत अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि काम को वह बोझ के रूप में न देखे। ताकि जल्द से जल्द ऐसे काम को निबटाया जा सके।
जोरशोर से काम में जुटे केजरीवाल के विधायक…
लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद से ही विधायकों पर टिकट कटने का खतरा मंडराने लगा था। इसी दौरान आप के मुखिया के फरमान सुनकर कई विधायकों के होश उड़ गए हैं। विधायक भी जोरशोर से काम में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल के कंधे को मजबूत करने के साथ ही विधायक जनता के बीच पार्टी की छवि को बनाए रखने के लिए जमीन पर उतर गए हैं।
महरौली के विधायक नरेश यादव ने तो डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ विधानसभा में कार्यों की समीक्षा बैठक भी बुला ली है। यादव ने एक दिन में पांच-पांच बैठकें रखी है। इस बैठक को उन्होंने सार्वजनिक करते हुए आम लोगों को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा है कि जिन लोगों को कोई समस्या है वह इस बैठक में आकर अपनी बातों को रख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



