सीएम केजरीवाल बनाने जा रहे है कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसा सरकारी स्कूल , मिलेंगी कई सुविधाए

Summary :

दिल्ली सरकार लगातार दिल्ली के स्कूलों को मौडिफाई करने की कोशिश कर रही है ताकि दिल्ली के बच्चो को बेहतर सुविधाएं मिल सके । इसलिए बार बार सीएम केजरीवाल स्कूलों को बेहतर बनाने को लेकर बात करते है। इसी दिशा में केजरीवाल सरकरा एक ऐसा स्कूल बनाने जा रही है जो दिखने में कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसा होगा।

दिल्ली सरकार लगातार दिल्ली के स्कूलों को मौडिफाई करने की कोशिश कर रही  है ताकि दिल्ली के बच्चो को बेहतर सुविधाएं मिल सके । इसलिए बार बार सीएम केजरीवाल स्कूलों को बेहतर बनाने को लेकर बात करते है। इसी दिशा में केजरीवाल सरकरा एक ऐसा स्कूल बनाने जा रही है जो दिखने में कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसा होगा। कहा जा रहा इस स्कूल की बिल्डिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी के कालेज को टक्कर देगी।आपको बता दें ये स्कूल पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में बनने जा रहा है। राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसी बिल्डिंग बनाई जाएगी।
केजरीवाल ने स्कूल की नई इमारत की आधारशिला रखी
 शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल की नई इमारत की आधारशिला रखी। इस दैरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इमारत कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसी होगी। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी योजना बनाई थी।सिसोदिया की ओर से शुरू की गई शिक्षा क्रांति को हम मिशन मोड में यू हीं जारी रखेंगे। उन्होंने स्कूलों को शानदार बनाया तो उन्हें जेल में डाल दिया गया।
शिक्षा पर जितने पैसे खर्च करने  पड़ेंगे करेंगे
उम्मीद है कि एक दिन सिसोदिया इस स्कूल का शुभारंभ करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमें बच्चों की शिक्षा पर जितने पैसे खर्च करने  पड़ेंगे करेंगे। इन्हीं बच्चों में से कोई भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई अनपढ़ व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बने। इस स्कूल में 93 अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे।  जिसके बाद स्कूल की क्षमता दोगुनी की जाएगी। 93 कमरों में से 71 में कक्षाएं चलेंगी और 22 कमरे लैब, लाइब्रेरी, एक्टिविटी, प्रिंसिपल ऑफिस और स्टाफ के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
2024 फरवरी में बनकर तैयार होगा बिल्डिंग
आपको बता दें ये स्कूल  2024 फरवरी में बनकर तैयार होगा । स्कूल में लिफ्ट भी होगी। वर्तमान में स्कूल में 5 हजार छात्र-छात्राओं का एडमिशन होता है और दो शिफ्टों में कक्षाएं चलती हैं। पहली शिफ्ट लड़कियों के लिए है।  जिसमें करीब तीन हजार छात्राए हैं, वहीं  दूसरी शिफ्ट में दो हजार लड़के पढ़ते हैं। केजरीवाल ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई का स्तर इतना ऊंचा हो गया है कि अब यहां पर फ्रैंच, जर्मन, स्पेनिश और जापानी भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। दिल्ली के कई बड़े-बड़े निजी स्कूलों में भी विदेशी भाषाएं नहीं पढ़ाई जाती हैं। अभी तक हम विदेशी भाषाएं ही पढ़ा रहे थे, अब विदेशों की तरह स्कूलों इमारत भी बनाएंगे। 

Desk Team