सीएम केजरीवाल ने ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम की शुरुआत की, छात्रों को मिलेगा करियर संबंधी मार्गदर्शन

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले लोग करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

सफल पेशेवर देंगे मार्गदर्शन 
‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के एक से लेकर दस छात्रों को एक तरह से ‘संरक्षण’ में लिया जा सकेगा।सफल पेशेवर उन्हें मार्गदर्शन देंगे। मेंटर प्रत्येक हफ्ते दस मिनट के लिए इन छात्रों को फोन पर मार्गदर्शन देंगे। इस पहल के तहत, कार्यक्रम में दिलचस्पी रखने वाले लोग शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक से लेकर दस छात्रों को अपने ‘संरक्षण’ में ले सकेंगे। 
मेंटर का अतिरिक्त मार्गदर्शन देगा छात्रों को बेहतर भविष्य 

केजरीवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर कहा, ‘‘यदि हमारे छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल जाएगा तो वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए की है ताकि शिक्षकों के साथ-साथ मेंटर का अतिरिक्त मार्गदर्शन मिलने से छात्रों के लिए भविष्य की राह तय हो सके।’’ दिल्ली सरकार ने अगस्त में घोषणा की थी कि बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद इस कार्यक्रम के ब्रांड ऐम्बेसेडर होंगे। 

Ujjwal Jain