मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में बनने वाले 1500 बेड्स के नए चिकित्सा सेंटर का शिलान्यास किया। यह सेंटर 30 माह में बनकर तैयार होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शिलान्यास के दौरान कहा कि इस सेंटर के बनने के बाद दिल्ली को वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि LNJP अस्पताल के इस ब्लाॅक में मरीजों को दुनिया की सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी और यह किफायती भी है। सबसे बेहतरीन मेडिकल इंफ़्रास्ट्रक्चर के साथ प्रति बेड 30 लाख रुपये का खर्च आएगा, जबकि देश के अन्य सरकारी अस्पतालों में 1.3-1.5 करोड़ का खर्चा आता है। दिल्लीवालों को यहां पर वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलेंगी। केजरीवाल ने LNJP के स्टॉफ को कोविड प्रबंधन में बेहतर काम करने के लिए बधाई दी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी संतोष जताया कि दिल्ली में जितने भी प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, वो सभी प्रोजेक्ट्स समय से पहले खत्म हो रहे हैं और सभी प्रोजेक्ट्स में पैसे भी बच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण कि रोक थम के लिए चलाए ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान में समर्थन देने की भी बात कही। जिससे दिल्ली की हवा को बचाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



