देश के कई राज्यों में मौसम मे बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने वाली है तो कहीं बारिश और आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिल्ली-NCR में एक तरफ प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है, वहीं मौसम में भी बदलाव क आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रूप दिखा सकता है।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, मौसम में भी बदलाव के संकेत
- दिल्ली में शुक्रवार सुबह वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। राजधानी के कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया।
- IIT दिल्ली में AQI 488 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का औसत AQI 403 रहा।
- वहीं, AIIMS के आसपास यह आंकड़ा 418 तक पहुंच गया। राजधानी के 33 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया।
- प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
- नवंबर के दूसरे पखवाड़े में सुबह और शाम की ठंड बढ़ने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
- मौसम में बदलाव के कारण लोगों को आने वाले दिनों में सर्दी का असर अधिक महसूस हो सकता है। ऐसे में प्रदूषण और बदलते मौसम, दोनों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी
- उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को कई जिलों में तापमान गिरने का अनुमान है।
- मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज और सीतापुर में ठंड का असर बढ़ सकता है।
- इसके अलावा फर्रुखाबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भी ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
- हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
- लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
- बिहार में ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
- पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
- वहीं, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
- इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड में दो दिन बारिश और आंधी
- झारखंड में 13 और 14 नवंबर को मौसम खराब रह सकता है।
- गुमला, गढ़वा, रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आंधी भी चल सकती है।
- इस दौरान हवा की गति करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
- रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर में 60 किमी की रफ्तार से हवाएं
- जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है।
- कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
- कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
13 नवंबर को प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (13 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (13 नवंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 29°C | 17°C |
| मुंबई | 34°C | 23°C |
| चेन्नई | 30°C | 25°C |
| कोलकाता | 30°C | 20°C |
| लखनऊ | 30°C | 17°C |
| पटना | 28°C | 18°C |
| रांची | 26°C | 16°C |
| भोपाल | 29°C | 16°C |
| जयपुर | 31°C | 17°C |
| शिमला | 19°C | 09°C |
| नैनीताल | 19°C | 11°C |
| श्रीनगर | 12°C | 06°C |


Download Android App
Download iOS App




