उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर CM केजरीवाल बोले- दिल्ली सरकार हरसंभव मदद को तैयार

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार उत्तराखंड के लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिये तैयार है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार उत्तराखंड के लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिये तैयार है, जहां रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से भीषण बाढ़ आ गई है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”चमोली ज़िले से आपदा की खबर बेहद चिंताजनक है, ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।”

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई है, जिससे पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील हिमालय के ऊपरी हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही होने की खबर है। अधिकारियों के अनुसार एक बिजली परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता हैं।

Desk Team