CM Rekha Gupta visits Nirmal Chhaya Complex: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स का दौरा कर महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए चल रही विभिन्न पहलों का अवलोकन किया। दौरे के दौरान उन्होंने महिला हाट, समर्थ आंगनवाड़ी और संकल्प हब में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया और उनकी मेहनत, आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की सराहना की।
Delhi News: शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा
निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स का दौरा कर महिलाओं और बच्चों के लिए हो रहे सशक्त प्रयासों को करीब से देखा।
महिला हाट, समर्थ आंगनवाड़ी और संकल्प हब में कार्यरत बहनों की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रेरणादायक है। बच्चों से संवाद कर उन्हें स्कूल बैग और आवश्यक सामग्री दी, वहीं… pic.twitter.com/Z3QCLcrRzj
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 17, 2026
मुख्यमंत्री ने परिसर में बच्चों से बातचीत की और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें स्कूल बैग और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। साथ ही माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए स्वास्थ्य किट भी प्रदान की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवा और योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
Delhi Hindi News: बाल कल्याण में पारदर्शिता और दक्षता (CM Rekha Gupta visits Nirmal Chhaya Complex)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य बाल कल्याण प्रणाली को सुदृढ़ करना और बाल संरक्षण सेवाओं के क्रियान्वयन में अधिक पारदर्शिता तथा दक्षता सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में जंग के बीच सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ सस्ता?


Download Android App
Download iOS App






