दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली को ‘‘भारत की कचरा राजधानी’’ में बदल दिया है और दावा किया कि गाजीपुर लैंडफिल में कचरे के ढेर की ऊंचाई जल्द ही ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने CAA को संवैधानिक घोषित करने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार किया
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘कचरे के ढेर’’ में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भाजपा का ‘‘सबसे बड़ा उपहार’’ गाजीपुर लैंडफिल है, जहां कचरे का ढेर जमा होता है और जल्द ही यह ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर लेगा।


Download Android App
Download iOS App



