दक्षिणी दिल्ली : द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ पुलिस ने हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट समेत कई वारदातों में शामिल कोबरा गैंग का शॉर्प शूटर और गैंग लीडर नकुल(24) को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य कारोबारियों और अथॉरिटी में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगते थे।
आरोपी के पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस के मुताबिक नकुल नवीत खाती गैंग का शॉर्प शूटर था। उसके गैंग में रहते हुए हत्या, रंगदारी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट के तहत कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।
नवीन खाती की गिरफ्तारी के बाद इसने अपना नया गैंग कोबरा गैंग बना लिया। उसने अपने गैंग में कई लड़कों को शामिल कर खुद ही गैंग का सरगना बन गया। गिरोह के सदस्य खासकर झुलझुली गांव स्थित अथॉरिटी के कर्मचारियों को अपना निशाना बनाने लगे। यह गैंग उन लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांगते थे, लेकिन बाद में जब उन्होंने पुलिस में इस गिरोह की शिकायत की तो लोगों को डराने और अपनी दहशत कायम करने के लिए कई लोगों पर फायरिंग भी की।
उसके बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए एसीपी ऑपरेशन राजेंद्र सिंह के देखरेख व स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई।


Download Android App
Download iOS App



