नई दिल्ली : दिल्ली विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।
केजरीवाल सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कच्ची कॉलोनियों में एक भी काम नहीं किया, केवल लोगों को गुमराह किया है। गुप्ता ने कहा कि अब जब केंद्र सरकार द्वारा खुद इन अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किए जाने के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी तिलमिला गई है।
दिल्ली सरकार के असहयोग को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने निर्णय किया है कि वह खुद कानून बना इन अनिधकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी। मार्च 2019 में केंद्र सरकार द्वारा उपराज्यपाल के नेतृत्व में कमेटी का गठन भी कर दिया था, जिसमें अपना लगभग कार्य पूरा कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
अब चंद दिनों में केंद्र सरकार द्वारा इन अनिधकृत कॉलोनियों में रहने वाले 50 लाख लोगों को न्याय दिलाते हुए नियमित कर दिया जाएगा और नियमित कर उन्हें मालिकाना हक भी दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



