कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि चुनाव परिणाम जो भी रहे हों, लेकिन उनका शिवपुरी की जनता से दिल का नाता है। यहां जनसेवक के रूप में काम किया हूं और हमेशा करता रहूंगा। सिंधिया ने सोमवार को कहा कि इस बार के चुनाव परिणाम से दिल में ठेस लगी है, लेकिन वे लगातार इस क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश का दौरा करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी जगह सुख-दुख में साथ देने का प्रयास करता हूं। क्योंकि मैंने जनसेवा का रास्ता अपनाया है। यह हमेशा करता रहूंगा। सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी जिले के भावखेड़ कांड के पीड़ित परिवार को शिवपुरी में बसाया जाएगा तथा उनको आवास उपलब्ध कराने के लिए जो राशि जमा करनी पड़ेगी, वह उनके द्वारा जमा की जाएगी।
उनके बच्चों के लिए शिवपुरी में शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी तथा उनको आजीविका चलाने के लिए पट्टे दिए जाने की कार्रवाई तत्काल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से अभी कहा है।


Download Android App
Download iOS App



