कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो शानदार चल रहा है और हर हफ्ते शो में बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज शिरकत कर रही है। शो में जितना मजा सेलिब्रिटीज करते है दर्शक भी शो का उतना ही लुत्फ उठाते है। सोशल मीडिया पर भी शो के वीडियोस और तस्वीरें काफी वायरल होते है।

हाल ही में मशहूर सिंगर उदित नारायण कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान उदित नारायण की पत्नी और बेटे आदित्य नारायण भी उनके साथ थे। कपिल शर्मा ने नारायण फैमिली के साथ काफी हंसी मजाक किया। उदित नारायण ने शो में अपनी हाजिर जवाबी का भी भरपूर नजर पेश किया।

कपिल शर्मा ने उदित नारायण को जब मजाक में छेड़ा तो उन्हें भी करारा जवाब मिला, अब शो के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा ने उदित नारायण की तारीफ करते हुए उनपर जब तंज कसा तो सिंगर ने बड़े ही शानदार तरीके से जवाब दिया।

वीडियो में देख सकते है कपिल शर्मा ने उदित नारायण से कहा ,’ सर आपकी जितनी जादुई और मखमली आवाज है, उतने ही प्यारे आप हैं. आपका चेहरा भी इतना मासूम है कि इसे देखकर लगता है कि इन्होंने कभी किसी के पैसे नहीं मारे होंगे।’
कपिल के इस कमेंट का जवाब देते हुए उदित नारायण ने कहा ‘आपको तो शेयर करने की जरूरत ही नहीं है, सुना है एक-एक एपिसोड के एक-एक करोड़ रुपये लेते हैं।’ उदित नारायण के इस जवाब से कपिल शर्मा की भी बोलती बंद हो गयी और पूरा माहौल ठहाकों से गूंज गया।
इस वीकेंड कपिल शर्मा शो पर अभिनेता गोविंदा भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे और कपिल के साथ काफी मस्ती मजाक किया। इस एपिसोड के भी वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



