भोपाल : नोबेले पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, मध्यप्रदेश की चाइल्ड टीवी आर्टिस्ट माही सोनी सहित 9 कलाकार मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर होंगे। ये लोग मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। माही के साथ भोपाल की टीवी आर्टिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी, शुभांगी अत्रे, फिल्म कलाकार और चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव और गायक पलक मुछाल को चुनाव आयोग ने अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है।
प्रदेश में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ये कलाकार प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील करेंगे। चुनाव आयोग ने हर क्षेत्र के कलाकारों को अपने जागरुकता अभियान के लिए चुना है। आयोग ने 2018 के विधान सभा चुनाव में 80 फीसदी से ज़्यादा मतदान का लक्ष्य रखा है।
मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना आयोग की बड़ी जिम्मेदारी है। मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने के लिए फिल्म और टीवी कलाकार लोकप्रिय ज़रिया है क्योंकि जनता उनकी बात आसानी से समझ सकती है। चुनाव आयोग ने टीवी फेम, समाज सेवी, दूसरे क्षेत्रों के सेलिब्रिटीज के साथ ही मूक बधिर लोगों को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
नोबेल पुरस्कार विजेता विदिशा के कैलाश सत्यार्थी जिन्हें चुनाव आयोग ने चुना है। इंदौर की गायिका पलक मुछाल भी लोगों से मतदान केंद्र तक जाने की अपील करेंगी। राजीव वर्मा, प्रहलाद टिपानियां पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही दृष्टि बाधित नेशनल अवॉर्ड विजेता जूडो खिलाड़ी रानू प्रधान भी दिव्यांगों से वोट करने की अपील करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



