“पुलिसिंग की चुनौतियां बदल रहीं, नए तरीके अपनाने की जरूरत…”, कमिश्नर डे परेड में बोले उपराज्यपाल

Summary :

Commissioner Day Parade : ‘न्यू पुलिस लाइंस ग्राउंड’ में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कमिश्नर डे परेड आयोजित की। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा मौजूद रहे। इस मौके पर एलजी तरनजीत सिंह संधू ने संबोधित करते हुए कहा कि “मैंने फोर्स से कहा कि वे दिखाई देने वाली, मानवीय, ईमानदार और टेक्नोलॉजी पर आधारित पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं।” उपराज्यपाल ने कहा कि सक्रिय, पेशेवर और नागरिकों पर केंद्रित रवैया जनता का भरोसा बढ़ाने, सेवा बेहतर करने और दिल्ली को सभी के लिए एक सुरक्षित शहर…

Commissioner Day Parade : ‘न्यू पुलिस लाइंस ग्राउंड’ में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कमिश्नर डे परेड आयोजित की। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा मौजूद रहे। इस मौके पर एलजी तरनजीत सिंह संधू ने संबोधित करते हुए कहा कि “मैंने फोर्स से कहा कि वे दिखाई देने वाली, मानवीय, ईमानदार और टेक्नोलॉजी पर आधारित पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं।”

उपराज्यपाल ने कहा कि सक्रिय, पेशेवर और नागरिकों पर केंद्रित रवैया जनता का भरोसा बढ़ाने, सेवा बेहतर करने और दिल्ली को सभी के लिए एक सुरक्षित शहर बनाने में बहुत मददगार साबित होगा।” दिल्ली पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ही नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही है। पुलिस का व्यवहार जितना संवेदनशील और पारदर्शी होगा, जनता का विश्वास उतना ही मजबूत होगा। वर्तमान समय की जटिल परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और पेशेवर तरीके से निभाया जा रहा है।

एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस ने आज अपना ‘कमिश्नरेट डे परेड’ आयोजित किया। राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालते हुए, दिल्ली पुलिस पर मुश्किल और लगातार बदलते हालात में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी ज़िम्मेदारी है। जैसे-जैसे पुलिसिंग की चुनौतियां बदल रही हैं, वैसे-वैसे नए तरीके अपनाने, हालात के हिसाब से ढलने और लगातार सुधार करने की ज़रूरत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई ईवी नीति, 2030 तक स्वच्छ, आधुनिक और हरित परिवहन व्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Avinay