Best Couple Destinations During Monsoon: इस मानसून अपने पार्टनर के साथ बिताएं यादगार और हसीन पल, यहां देखें घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें

Summary :

अगर आप भी इन मानसून अपने पार्टनर के साथ पहाड़ों के बीच बारिश का मजा लेना चाहते हैं और आप भारत की कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन को एक्स्प्लोर करने की सोच रहे हैं, जहां आप साथ में कुछ पल सुकून के बिता सकें, तो अब आपको अपने बैग पैक कर लेने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको मानसून में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी फिल्मी दुनिया में आ गए हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस सुहावने मौसम को और भी यादगार…

अगर आप भी इन मानसून अपने पार्टनर के साथ पहाड़ों के बीच बारिश का मजा लेना चाहते हैं और आप भारत की कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन को एक्स्प्लोर करने की सोच रहे हैं, जहां आप साथ में कुछ पल सुकून के बिता सकें, तो अब आपको अपने बैग पैक कर लेने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको मानसून में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी फिल्मी दुनिया में आ गए हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस सुहावने मौसम को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों की लिस्ट।

कपल्स के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

1. उदयपुर, राजस्थान

Couple Destinations in India
Couple Destinations in India (Source: Social Media)

राजस्थान को लोग गर्मियों में एक्स्प्लोर करना पसंद नहीं करते है, लेकिन मानसून में उदयपुर की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। जब पिछोला झील और फतेह सागर झील बारिश के पानी से भर जाती हैं, तो चारों तरफ का नजारा बेहद रोमांटिक हो जाता है। अरावली की पहाड़ियां इस मौसम में हरी-भरी हो जाती हैं। मानसून में इस शहर का नजारा देखना कपल्स के लिए एक बेहतरीन अनुभव होता है।

2. लोनावला और खंडाला, महाराष्ट्र

Best Couple Destinations During Monsoon
Best Couple Destinations During Monsoon (Source: Social Media)

मुंबई और पुणे के पास स्थित ये दोनों हिल स्टेशन मानसून पसंद करने वालों की पहली पसंद है। बारिश के समय यहां के झरने पूरी तरह से हरे-भरे हो उठते हैं। इस जगह पर चारों तरफ फैली हरियाली, गहरी घाटियां और बादलों से घिरे पहाड़ कपल्स को एक-दूसरे के करीब आने का खूबसूरत मौका देते हैं। यहां आकर भुट्टा खाना और लॉन्ग ड्राइव पर जाना बेहद मजेदार होता है।

3. मुन्नार, केरल

Couple Destinations in India
Couple Destinations in India (Source: Social Media)

केरल को भारत की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। मानसून के समय ये जगह घूमने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है, यहां मौजूद मुन्नार जो अपने चाय के बागानों के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। जब चाय की हरी पत्तियों पर बारिश की बूंदें गिरती हैं, तो पूरा माहौल इसकी खुशबू से महक उठता है। यहां के धुंध भरे रास्ते, शांत माहौल और खूबसूरत रिसॉर्ट्स कपल्स को एक सुकून भरा और रोमांटिक समय बिताने का मौका देते हैं।

4. कुर्ग, कर्नाटक

Best Couple Destinations During Monsoon
Best Couple Destinations During Monsoon (Source: Social Media)

कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून के समय यहां मौजूद कॉफी के बागान और घने जंगल और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। एब्बे फॉल्स और जोग फॉल्स जैसे झरने इस मौसम में अपने सुहाने मौसम में लिए जाने जाते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर को नेचर और शांति पसंद है, तो कुर्ग से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।