Bat Bms App Kya Hai: App पर करें टैप और बीच रास्ते में बंद जाएगा ई-रिक्शा, जानें कैसे काम करता है Bat BMS App

Summary :

गली-गली हर मौहल्ले में लोग बैटरी रिक्शा वालों से परेशान रहते है लेकिन अब Bat BMS App की मदद से ई-रिक्शा को बीच सड़क पर बंद किया जा रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फोन में इस ऐप को इंस्टाल करने के बाद ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जाता है और बैटरी की पावर को बंद किया जा सकता है लेकिन यह कनेक्टविटी ज्यादा दूर की नहीं होनी चाहिए। जानतें है कि bat bms app kya hai EV गाड़ियों की सभी जानकारी स्मार्टफोन में BAT-BMS App स्मार्टफोन की Application…

गली-गली हर मौहल्ले में लोग बैटरी रिक्शा वालों से परेशान रहते है लेकिन अब Bat BMS App की मदद से ई-रिक्शा को बीच सड़क पर बंद किया जा रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फोन में इस ऐप को इंस्टाल करने के बाद ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जाता है और बैटरी की पावर को बंद किया जा सकता है लेकिन यह कनेक्टविटी ज्यादा दूर की नहीं होनी चाहिए। जानतें है कि bat bms app kya hai

EV गाड़ियों की सभी जानकारी स्मार्टफोन में

BAT BMS App Kaise use kare
BAT BMS App Kaise use kare

BAT-BMS App स्मार्टफोन की Application है जिसके तहत आप अपने EV गाड़ियों की सभी जानकारी को स्मार्टफोन में प्राप्त कर सकते है। इस APP की मदद से बैटरी में लगे मैनेजमेंट सिस्टम को Bluetooth से कनेक्ट किया जाता है और बैटरी चार्ज प्रतिशत, परफॉर्मेंस, तापमान, वोल्टेज समेत कई जरूरी जानकारी को आपको अपने में दिखाता है। साथ ही इस ऐप से बैटरी कितनी बार चार्ज हुई या नहीं इसकी जानकारी भी मिलती है। इस ऐप की मदद से पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहता है जिसका फायदा अब गलत तरीके से उठाया जा रहा है।

ई-रिक्शा बीच रास्ते में बंद

e rickshaw switch off
e rickshaw switch off

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अब इस वीडियो में दिख रहा है कि इस ऐप की मदद से बैटरी मैनजमेंट को कनेक्ट किया जाता है और पावर को बंद कर दिया जाता है जिससे ई-रिक्शा बीच रास्ते में बंद हो जाता है। राह चलता कोई भी चलते ई-रिक्शे को हैक कर लेता है और रिक्शा रूक जाता है। बताया जा रहा है कि BAT-BMS App से बैटरी के आउटपुट को रोक दिया जाता है बाद में ऑन भी किया जा सकता है।

किस कंपनी ने बनाया APP

SHENZHEN GRENERGY TECHNOLOGY  नाम की कंपनी ने इस APP को बनाया है जिससे बैटरी की सभी जानकारी को स्मार्टफोन में आसानी से देखा जा सकता है और ब्लूटूथ से कनेक्ट करके सारी जानकारी समय से मिल जाती है। BMS ऐप EV गाडियों में बहुत कॉमन है इसलिए बैटरी ई-रिक्शा के साथ ही अन्य EV वाहन मालिकों को इस APP से खतरा महसूस हो रहा है और कई सवाल भी उठाने लगे है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।