दिल्ली के जामिया नगर में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना को कांग्रेस ने प्रदर्शनकारियों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता पक्ष की साजिश करार दिया है। जामिया में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने फिर से गोली चलाई जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना पर बोलते हुए कहा, यह प्रदर्शनकारियों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता पक्ष द्वारा एक साजिश है। सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे ऐसी बातें कर रहे हैं और सरकार चुप है। दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, फिर भी वे कुछ नहीं कर रहे हैं।
जामिया में दोबारा गोलीकांड के बाद उग्र छात्रों ने रातभर थाने के बाहर किया प्रदर्शन
बता दें की जामिया समन्वय समिति की ओर से कहा गया कि प्रदर्शन स्थल से चंद कदमों की दूरी पर गेट नंबर पांच पर कल रात करीब 12 बजे स्कूटी पर सवार दो लोग हवा में गोली चलाकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद कई लोगों ने हमलावर को वहां से फरार होते हुए देखा। इससे पहले भी 30 जनवरी को दिनदिहाड़े पुलिस सुरक्षा के बीच एक शख्स ने गोली चलाई थी जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



