दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। इसी बीच कांग्रेस ने जो तीसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट दिया है। कांग्रेस ने 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक कुल 63 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले दो अलग-अलग सूचियों में कुल 47 प्रत्याशी घोषित किए गए थे।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट। pic.twitter.com/fOosOZAK66
— Congress (@INCIndia) January 14, 2025
दूसरी लिस्ट में 26 नामों का ऐलान
इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 26 नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने जंगपुरा फरहाद सूरी को टिकट दिया है। ये आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट है। इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़ेंगे।
पहली लिस्ट में थे 21 उम्मीदवारों के नाम
इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। कांग्रेस ने नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नागलोई जाट से रोहित चौधरी, सलीमगढ़ से प्रवीन जैन को टिकट दिया है। वहीं, वजीरपुर से रागिनी नायक, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून यूसुफ को टिकट दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



