नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने गुरुवार को भी अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की। उत्तरी नगर निगम ने 9477 और दक्षिणी नगर निगम 4690 होर्डिंग व बैनर के खिलाफ कार्रवाई की है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है।
ऐसे में आयोग ने तीनों ही नगर निगमों को चुनाव प्रचार प्रसार के बैनर और होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को हुई कार्रवाई में उत्तरी नगर निगम के रोहिणी जोन की टीम ने 804, सिटी एसपी जोन में 166, सिविल लाइन जोन में 7474, करोल बाग जोन में 285, नरेला जोन में 379 व केशवपुरम जोन में 369 अवैध होर्डिंग व बैनर हटाए गए हैं।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन की टीम ने 723, सेंट्रल जोन की टीम ने 1344, साउथ जोन की टीम ने 1677 और वेस्ट जोन की टीम ने 946 होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की है।


Download Android App
Download iOS App



