चित्रकूट के बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या

Summary :

हमलावरों को आखिरी बार मोटरसाइकिल से शमशान घाट में प्रवेश करते देखा गया था। सूत्रों ने कहा कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद कारण हो सकता है।

चित्रकूट के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी की गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया। 45 साल के महंत अर्जुन दास को नजदीक से सिर में दो गोलियां दागी गई और उनके ड्राइवर अरविंद को सीने में गोली लगी। 
पुलिस के अनुसार, दो हमलावर मंदिर के करीब छिपे हुए थे और जैसे ही महंत ड्राइवर के साथ अखाड़े में जाने के लिए नीचे आए, उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। हमलावरों को आखिरी बार मोटरसाइकिल से शमशान घाट में प्रवेश करते देखा गया था। सूत्रों ने कहा कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद कारण हो सकता है। 

नवीन पटनायक बोले- शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजा होता है नागरिक

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महंत को मृत घोषित कर दिया गया। चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और शहर से बाहर जाने के सभी मार्गो को सील कर दिया गया है और वाहनों की जांच की जा रही है। 

Desk Team