लाल किले में मृत मिले कौओं के बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि के बाद स्मारक भवन में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले लाल किले में करीब 15 कौवे मृत मिले थे। पक्षी के नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गये हैं।
उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। वहीं शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था। बहरहाल, बृहस्पतिवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



