बेटी हर्षिता की आज हुई शादी, जमकर नाचे अरविंद और सुनीता केजरीवाल

Summary :

हर्षिता और संभव जैन ने दिल्ली के कपूथला हाउस में लिए सात फेरे

आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी आज संभव जैन से धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में अरविंद और सुनीता केजरीवाल ने जमकर डांस किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। शादी के बाद 20 अप्रैल को रिसेप्शन होगा।

आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता की आज धूमधाम से शादी हो गई है। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता आज संभव जैन के साथ सात रिश्तों के बंधन में बंध गई है। इस दौरान शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया शामिल हुए। बेटी हर्षिता की शादी में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल ने जमकर डांस किया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ खूब डांस करते हुए नजर आए।

दिल्ली के शंगरीला होटल में मेहंदी

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की कल दिल्ली के शंगरीला होटल में धूमधाम से मेंहदी और अन्य कार्यक्रम हुए थे। आज हर्षिता और संभव जैन ने दिल्ली के कपूथला हाउस में सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी के बाद 20 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम होगा। बता दें कि हर्षिता की शादी में कुछ ही चुनिंदा लोगों को बुलाया गया था। शादी में AAP पार्टी के नेता, पंजाब के मंत्री और अरविंद केजरीवाल के दोस्त शामिल हुए थे।

कौन है संभव जैन

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन से हुई है। बता दें कि संभव जैन युवा उद्यमी है। हर्षिता और संभव जैन दोनों ने IIT से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। दोनों ने पढ़ाई साथ करने के बाद एक स्टार्टअप की भी शुरूआत की है। अब दोनों सात फेरों के बंधन में बंध गए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।