DDA Demolition Drive: दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाकों में शुमार सैनिक फार्म में गुरुवार सुबह डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) की बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह डीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और करीब 2000 गज में बनी एक आलीशान कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी और पोकलेन जैसी भारी मशीनों की मदद से कुछ ही घंटों में इस भव्य निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के बाद हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
आरडब्ल्यूए ने डीडीए पर सवाल उठाए
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) ने डीडीए पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित जमीन का मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है, इसके बावजूद इतनी जल्दबाजी में कोठी को गिराना उचित नहीं है। आरडब्ल्यूए ने इसे नियमों और प्रक्रिया के खिलाफ बताया है। ध्वस्तीकरण का असर आसपास की झुग्गियों पर भी पड़ा, जिन्हें भी हटाया गया। इससे स्थानीय निवासियों में गहरी नाराजगी देखने को मिली और लोगों ने विरोध जताया। वहीं, स्थानीय निवासी सम्मी के अनुसार, जिस कोठी को गिराया गया, उसका मालिक एक वरिष्ठ नागरिक है। इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
Also Read: NGT ने BPCL की याचिका को किया खारिज, 1 करोड़ रुपये के जुर्माने को रखा बरकरार


Download Android App
Download iOS App




