दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नयी हाउसिंग परियोजना दो जनवरी से शुरू होगी । इस परियोजना में करीब 1350 फ्लैट हैं। अधिकारियों का कहना है कि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम से जुड़ी हुई है।
इसके तहत 16 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। जांच आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवासीय योजना की लाटरी खुलेगी। इसके बाद फ्लैट आवंटित किए जा सकेंगे।
इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के तहत 1350 फ्लैट हैं जो द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज एवं रोहिणी में है । इस योजना को एक आनलाइन बैठक के दौरान हाल ही में मंजूरी दी गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



