केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली और एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को वायु प्रदूषण पर काबू के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने को कहा। सीपीसीबी ने कहा कि वह निरंतर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता और मौसम संबंधी परिदृश्य की समीक्षा कर रहा है।
उसने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिले पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गति कम होने का अनुमान है जिससे प्रदूषकों का बिखराव ठीक तरीके से नहीं हो सकेगा और इस वजह से आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बहुत खराब श्रेणी में जाने की आशंका है।
उसने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनसीआर राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों से तुरंत प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया है जिनसे प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



