दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार सुबह भी यात्री परेशान हुए। मेट्रो की व्यस्ततम येलो लाइन पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो रेल सेवा में करीब एक घंटे की देरी हो रही है। मेट्रो सेवा में देरी के पीछे तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को मजेंटा लाइन पर जसोला विहार, शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच मेट्रो के परिचालन को अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दें कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नजदीक फर्नीचर मार्केट में आग लगने के कारण मेट्रो सेवा को रोका गया था।


Download Android App
Download iOS App



