Delhi AIIMS: आयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोमवार यानी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बावजूद दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी को आधे दिन ओपीडी सेवा बंद रखने का अपना आदेश वापस ले लिया है। वहीं, एम्स ने नया आदेश जारी कर संस्थान के मुख्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के साथ सभी सेंटरों के प्रमुखों को निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि सोमवार को इमरजेंसी के साथ-साथ ओपीडी सेवा भी सामान्य रूप से चलेगी। सामान्य दिनों की तरह ही एम्स के ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे।
Highlight
- 22 जनवरी को इमरजेंसी के साथ-साथ ओपीडी सेवा भी रहेंगी चालू।
- बंद का ऐलान करने पर कई नेताओं ने किया था विरोध
- अब एम्स में सभी महत्वपूर्ण सेवाएं रहेंगी चालू
कई नेताओं ने इसके लिए किया था विरोध
दहरअसल, दिल्ली एम्स की ओर से ओपीडी सेवा बंद रखने के आदेश पर विपक्ष के कई संसद सदस्यों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विरोध किया था। इसको देखते हुए दिल्ली एम्स ने अपना आदेश वापस ले लिया है।
एम्स में सभी महत्वपूर्ण सेवाएं रहेंगी चालू
दिल्ली एम्स ने अपना एक नया आदेश जारी करते हुए कहा कि 22 जनवरी को राम लाला प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी ओपीडी सेवा चालू रहेगी। बता दें कि इससे पहले एम्स प्रशासन ने 20 जनवरी को एक आदेश जारी कर ओपीडी सेवा दोपहर 2:30 बजे तक बंद रखने का फैसला किया था। तब वह आदेश में कहा गया था कि केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। इसलिए ओपीडी दोपहर ढाई बजे तक नहीं चलेगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



