Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Delhi AQI : गोपाल राय आज प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ करेंगे बैठक

Summary :

दिल्ली में बढ़ते Delhi AQI के मद्देनजर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि बैठक आज दिल्ली सचिवालय में होगी। HIGHLIGHTS POINTS: दिल्ली में बढ़ते AQI के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक आज होगी दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ बैठक आज का Delhi AQI 388 किया गया दर्ज दिल्ली में हवा की गति में आई कमी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण, स्थिति की समीक्षा करने और आगे…

दिल्ली में बढ़ते Delhi AQI के मद्देनजर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि बैठक आज दिल्ली सचिवालय में होगी।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • दिल्ली में बढ़ते AQI के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक
  • आज होगी दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ बैठक
  • आज का Delhi AQI 388 किया गया दर्ज

दिल्ली में हवा की गति में आई कमी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण, स्थिति की समीक्षा करने और आगे उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए डीपीसीसी और अधिकारियों के साथ आज एक बैठक बुलाई गई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हवा की गति कम हो गई है, जिससे प्रदूषण में वृद्धि हुई है। इससे पहले, पिछले हफ्ते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया था कि पराली जलाने वाले किसानों को उनके कार्यों के आर्थिक नतीजों के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य के लाभ से वंचित किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

आज का Delhi AQI 388 किया गया दर्ज

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता शुक्रवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 से अधिक दर्ज किया, शुक्रवार सुबह 7.55 बजे राजधानी का समग्र AQI 388 दर्ज किया गया। हालाँकि, शुक्रवार को दर्ज किए गए प्रदूषण आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता में ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘बहुत खराब’ तक मामूली सुधार देखा गया, लेकिन निवासियों के लिए यह खतरनाक बनी हुई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner