शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं के हंगामे की वजह से दिल्ली विभानसभा सत्र को सोमवार के लिए अचानक स्थगित कर दिया गया। सूत्रों की माने तो विधानसभा सत्र में ईडी की हिरासत से जारी मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश को प्राथमिकता देने की बात कही गई, जिसमें सरकार द्वारा संचालित मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त दवा और नैदानिक परीक्षणों के प्रावधान का आह्वान किया गया है।
- हमारे सभी विधायक एकजुट
- भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
- दिल्ली विधानसभा का सत्र आहूत किए जाने का ऐलान
पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए आप कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए
विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले आप कार्यकर्ता विधानसभा परिसर के बाहर एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग करने लगे। पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए आप कार्यकर्ताओं ने ‘मैं भी केजरीवाल’ जैसे नारे लगाए।
हमारे सभी विधायक एकजुट
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में आप विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी शामिल थे। आतिशी ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अन्यायपूर्ण हिरासत के विरोध में हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर और उन्हें जेल में डालकर यह स्पष्ट हो रहा है कि कैसे देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
जहां आप विधायक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं भाजपा विधायकों ने भी मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली विधानसभा के बाहर नारे लगाए। दवाओं की किल्लत को सुलझाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निर्देश मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र आहूत किए जाने का ऐलान किया था।


Download Android App
Download iOS App





