Breaking: आरोपी ड्राइवर सरबजीत पकड़ा गया, दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसाई थी कार

Delhi Assembly Car Crash Driver Arrested

Delhi Assembly Car Crash Driver Arrested: दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। जब एक ड्राइवर ने सदन की गेट तोड़कर कार को अंदर घुसाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के कारण आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कारणों से विधानसभा सत्र कुछ देर के लिए रोक दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सरबजीत को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में घटना के कुछ ही समय बाद कार चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कार के साथ दिल्ली के रूप नगर इलाके से पकड़ा गया। कार चला रहे आरोपी की पहचान सरबजीत के रूप में हुई, और कार उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड है। दिल्ली पुलिस की लोकल यूनिट, स्पेशल सेल तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया

बता दें सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलायी जा रही कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए परिसर में घुस गई। कार ने गेट पर लगे बैरिकेड के एक गेट को तोड़ दिया, जिसके बाद सदन से लेकर आसपास में बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस गाड़ी में कई नकाबपोश लोग सवार थे। यह कार दोपहर लगभग 2 बजे गेट नंबर 2, जिसे वीवीआईपी गेट के नाम से जाना जाता है, को तोड़कर विधानसभा परिसर में दाखिल हुई, जिससे सुरक्षाकर्मियों में तुरंत हलचल मच गई।

हो सकता था बड़ा हमला?

बता दें कि कार सवार ने परिसर में घुसने के बाद स्पीकर कक्ष के बाहर एक गुलदस्ता रखा और तुरंत वहां से फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना ने विधानसभा की सुरक्षा तैयारियों की पोल खोल दी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक कार इतनी आसानी से बैरियर तोड़कर अंदर कैसे पहुंच गई। क्या सुरक्षा जांच में कोई बड़ी चूक हुई या फिर लापरवाही बरती गई? इस तरह की घटना वीआईपी सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है।

Also Read: Breaking: ड्राइवर पकड़ा गया, दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसाई थी कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।