बीजेपी की दिल्ली इकाई की आधिकारिक वेबसाइट को बृहस्पतिवार को हैक कर लिया गया जबकि पार्टी की नयी सरकार का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथग्रहण समारोह चल रहा था।
पार्टी की दिल्ली इकाई की वेबसाइट पर हैकर्स ने बीफ की फोटो पोस्ट कर दी थी। वेबसाइट के होमपेज पर नेवीगेशन बार को ‘बीफ’ शब्द के साथ बदल दिया गया था।
दिल्ली आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रत्युश कांत ने बताया कि हमने मामले का संज्ञान लिया है। साइट को सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम मामले की तह तक जायेंगे और यह पता करेंगे कि यह कैसे हुआ। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।


Download Android App
Download iOS App



