पूर्व आईएएस अधिकारी सोम प्रकाश नौकरी छोड़ बीजेपी में हो गए थे शामिल

Summary :

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और पंजाब के फगवाड़ा से दो बार विधायक रहे सोम प्रकाश पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और पंजाब के फगवाड़ा से दो बार विधायक रहे सोम प्रकाश पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। 
केंद्र में मंत्री पद की बृहस्पतिवार को शपथ लेने वाले प्रकाश पंजाब में होशियारपुर (सुरक्षित) सीट से निर्वाचित हुए। 
भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद विजय सांपला का टिकट काट कर पंजाब के दोआब क्षेत्र से एक प्रमुख दलित चेहरे प्रकाश को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। 
प्रकाश ने भाजपा में शामिल होने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली थी। 

Shera Rajput