Delhi में धमाके का अलर्ट: मंदिर-चांदनी चौक-लाल किला निशाने पर; लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है तार

Summary :

Delhi blast Terror threat: दिल्ली में लाल किला और देश के प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है और बताया है कि लाल किले के पास बम धमाका करने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा, चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी आतंकी लक्ष्य बना सकते हैं। एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है। यह हमला पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को हुई मस्जिद ब्लास्ट का बदला लेने के मकसद से किया जा सकता है। ऐसे में भारत के बड़े मंदिर इस आतंकी संगठन के संभावित…

Delhi blast Terror threat: दिल्ली में लाल किला और देश के प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है और बताया है कि लाल किले के पास बम धमाका करने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा, चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी आतंकी लक्ष्य बना सकते हैं। एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है। यह हमला पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को हुई मस्जिद ब्लास्ट का बदला लेने के मकसद से किया जा सकता है। ऐसे में भारत के बड़े मंदिर इस आतंकी संगठन के संभावित निशाने पर हैं।

Delhi News: चांदनी चौक-लाल किला पर हाई सिक्योरिटी

ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत के बड़े शहरों में IED ब्लास्ट की साजिश रच रहा है। ख़ुफ़िया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि लश्कर के आतंकी पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक इलाके के मंदिरों में भी धमाके की साजिश रच चुके हैं।

Delhi Latest News: पाक हमला का बदला लेने की तैयारी!

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में बम धमाका हुआ था, आतंकी संगठन लश्कर उसी के बाद से ये साजिश रच रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके लाल किला के आसपास और चांदनी चौक आतंकियों के संभावित निशाने पर हो सकते हैं। इसके अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सचेत हैं। इन संवेदनशील इलाकों पर रोजाना भारी संख्या में लोग आते जाते हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

Delhi blast Terror threat: लोगों से की गई अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह साजिश 6 फरवरी को पाक की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए बम ब्लास्ट यह साजिश रची जा सकती है। खबर है कि आतंकी संगठन भारत में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। ऐसे में दिल्ली एनसीआर समेत आसपास और घनी और पॉस इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील भी की गई है कि सतर्क रहें कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखें आपलोग तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। किसी भी तरह की अफवाहें से दूर रहें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सुभाष नगर में कार ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर मौत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।