Delhi BMW Car Accident: आरोपी गगनप्रीत को 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें कैसे हुई डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत

Summary :

Delhi BMW Car Accident: दिल्ली पुलिस ने कैंट इलाके में हुए BMW एक्सीडेंट केस में बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी BMW कार चालक के खिलाफ FIR में सबूतों को नष्ट और छुपाने की धारा भी जोड़ी है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने धारा 105, 125बी, 281 और 238 के तहत FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, BMW कार चालक के खिलाफ एफआईआर में बीएनएस 238 धारा को जोड़ा गया है। आरोपी गगनप्रीत को अब 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Delhi BMW Car Accident एक्सीडेंट स्पॉट से अस्पताल की दूरी 19 किलोमीटर…

Delhi BMW Car Accident: दिल्ली पुलिस ने कैंट इलाके में हुए BMW एक्सीडेंट केस में बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी BMW कार चालक के खिलाफ FIR में सबूतों को नष्ट और छुपाने की धारा भी जोड़ी है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने धारा 105, 125बी, 281 और 238 के तहत FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, BMW कार चालक के खिलाफ एफआईआर में बीएनएस 238 धारा को जोड़ा गया है। आरोपी गगनप्रीत को अब 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Delhi BMW Car Accident

Delhi BMW Car Accident
Delhi BMW Car Accident

एक्सीडेंट स्पॉट से अस्पताल की दूरी 19 किलोमीटर है। आरोपी पीड़ित को नजदीक के अस्पताल नहीं, बल्कि 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में लेकर गया। मुखर्जी नगर इलाके में वह अस्पताल है, जहां पीड़ित को लाया गया। दावा किया जा रहा है कि यह अस्पताल आरोपी के किसी जानकार का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस न्यूलाइफ अस्पताल में नवजोत सिंह और उनकी पत्नी भर्ती थे, वह दुर्घटनास्थल से लगभग 17 किलोमीटर दूर है, जबकि कई अस्पताल घटनास्थल के नजदीक थे।

Navjot Singh Died: पत्नी गंभीर रूप से घायल

Navjot Singh Died
Navjot Singh Died

दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास एक BMW कार ने एक बाइक को टक्कर मारी थी, जिसमें बाइक सवार नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि नवजोत सिंह, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। कल शाम को वे बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई थी।

Delhi BMW Crash: दिल्ली पुलिस की जांच जारी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, BMW कार को गगनप्रीत नाम की महिला चला रही थी, जबकि उसका पति बगल की सीट पर बैठा था। हादसे की सूचना पर जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो BMW कार पलटी हुई थी और बाइक डिवाइडर के पास खड़ी थी। दिल्ली पुलिस की जांच जारी है।

ALSO READ: दिल्ली सड़क हादसा: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।