राजधानी दिल्ली को डेंगू से बचाने के लिए पिछले साल की तरह केजरीवाल सरकार द्वारा ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवर डेंगू पर वार’ अभियान शुरू किया है। कोरोना की मार झेल रही दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाने की खातिर दिल्ली सरकार ने आवासीय कल्याण समिति (आरडब्ल्यूए) का सहयोग लेने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा है कि हम नहीं चाहते कि डेंगू की वजह से कुछ नुकसान हो जाए। हमें दोनों बीमारियों (कोरोना और डेंगू) से बच कर रहना है। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने में भी सरकार की मदद करनी चाहिए।
.jpg)
आपको बता दें बीते साल भी आरडब्ल्यूए (RWA) ने अभियान में बड़ी अहम भूमिका निभाई थी। केजरीवाल ने डेंगू से मुकाबला करने के लिए आरडब्ल्यूए (RWA) के लिए 5-प्वाइंट एक्शन प्लान लांच भी किया था। केजरीवाल कहते है की अभी हमारा राज्य कोरोना वायरस महामारी से निपट रहा है लेकिन हमे भूलना नहीं चाहिए की यह डेंगू का भी मौसम है और इस मौसम में दिल्ली में डेंगू के केस काफी बढ़ जाते हैं।
केजरीवाल ने इस बार फिर से’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवर डेंगू पर वार’ अभियान शुरू किया है और आपको बता दें यह डेंगू विरोधी अभियान का तीसरा सप्ताह है। पिछले साल दिल्ली के लोगों ने अपने सामूहिक प्रयासों से डेंगू को हराया था और मुझे उम्मीद है कि इस साल भी आप लोग पिछले साल की तरह अपने-अपने घर की जांच कर रहे होंगे।


Download Android App
Download iOS App



