दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में देश की राजधानी दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर दिल्ली के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से हमें विकसित दिल्ली के निर्माण हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करने एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा देने में प्रेरणा मिलेगी।
आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी से भेंट कर दिल्ली के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से हमें विकसित दिल्ली के निर्माण हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करने एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा देने में… pic.twitter.com/jiGEypZwfO
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 4, 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात
उल्लेखनीय है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद भाजपा के तमाम नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। इससे पहले भी वह पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से उनके आवास पर भेंट कर स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. @drmmjoshibjp जी से उनके आवास पर भेंट कर स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/P4KIuZcDex
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 1, 2025
दिल्ली सीएम ने ओम बिरला से की मुलाकात
वहीं, शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने एक्स पर साझा की थीं। रेखा गुप्ता ने लिखा था, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की। ओम बिरला के अलावा शुक्रवार को वह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से भी मिली थीं। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, दिल्ली भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से स्नेहपूर्वक भेंट कर जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।
लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री @ombirlakota जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की। pic.twitter.com/cw8gp8aDxI
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 28, 2025


Download Android App
Download iOS App



