ओ-जोन को लेकर भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क : देवेन्द्र यादव

Summary :

Delhi : कांग्रेस ने ओ-जोन के नाम पर भाजपा पर कथनी व करनी में फर्क का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओ-जोन के नाम पर दिल्ली की जनता के साथ दोहरा खेल खेल रही है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि यमुना के 22 किलोमीटर दायरे वाले मकानों को तोड़ा जाएगा, फिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिना कैबिनेट की बैठक करे और हाईकोर्ट में ओ-जोन में तोड़फोड़ पर रोक लगाने की याचिका दायर करे आठ तारीख को NGT के आदेश पर संबधित…

Delhi : कांग्रेस ने ओ-जोन के नाम पर भाजपा पर कथनी व करनी में फर्क का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओ-जोन के नाम पर दिल्ली की जनता के साथ दोहरा खेल खेल रही है।

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि यमुना के 22 किलोमीटर दायरे वाले मकानों को तोड़ा जाएगा, फिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिना कैबिनेट की बैठक करे और हाईकोर्ट में ओ-जोन में तोड़फोड़ पर रोक लगाने की याचिका दायर करे आठ तारीख को NGT के आदेश पर संबधित विभागों, एजेंसियों और मंत्रियों के साथ बैठक करके बाहर आकर क्यों बड़े-बड़े दावे किए कि सब क्लियर हो गया है।

“गरीबों को दिल्ली से बाहर फेंकने की साजिश”

अब दिल्ली में ओ-जोन की काॅलोनियों में तोड़फोड़ नही होगी। क्यों मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यमुना बाजार-कश्मीरी गेट के यमुना किनारे बसे 310 मकानों की तोड़फोड़ रुक नही रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान के बाद भी यमुना बाजार, बुराड़ी मिलन विहार, जैतपुर गड्डा काॅलोनी और ओखला क्षेत्र में बुलडोजर चलाया जाना भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क का प्रमाण है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि एक साल से अधिक समय पहले जब से भाजपा दिल्ली में सत्ता में आयी है तब से गरीबों के घरों को खुलेआम उजाड़कर गरीबों को दिल्ली से बाहर फेंकने की साजिश रच रही है।

उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा राजधानी का विकास गरीबों की कीमत चुकाकर करना चाहती है? सरकार ओ-जोन (यमुना बाढ़ क्षेत्र) या संरक्षित वन एएसआई भूमि पर स्थित 94 कॉलोनियों में मकानों को संरक्षित रखकर उनकी आजीविका को सुनिश्चित करने के लिए यहां बुलडोजर के आदेश को वापस लें और इन काॅलोनियों को नियमित करने के आदेश दे।

यह भी पढ़ें : साइबर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की साइबर ठगी से जुड़े मिले तार

Avinay