Delhi Fire Break Out: रानी गार्डन की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 8 दमकल की गाड़ी बुझाने में जुटी

Summary :

Delhi Fire Break Out: दिल्ली के गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके की झुग्गियों में सुबह आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, आग कबाड़ के गोदाम में लगी थी और आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियाँ मौके पर भेजी गई हैं। अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिन्हा ने बताया कि रात 1.05 बजे सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी के रानी गार्डन की झुग्गियों में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आठ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। Delhi Fire Break Out: कबाड़ के गोदाम…

Delhi Fire Break Out: दिल्ली के गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके की झुग्गियों में सुबह आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, आग कबाड़ के गोदाम में लगी थी और आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियाँ मौके पर भेजी गई हैं। अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिन्हा ने बताया कि रात 1.05 बजे सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी के रानी गार्डन की झुग्गियों में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आठ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Delhi Fire Break Out: कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Delhi Fire Break Out (Source: social media)
Delhi Fire Break Out (Source: social media)

बता दें कि यहां 15-20 झुग्गियां हैं और आग कबाड़ के गोदाम में लगी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Fire in Ghaziabad Building

रानी गार्डन में आग लगने से पहले गाजियाबाद के शक्ति खंड 2, इंदिरापुरम में फ्रेंड्स एवेन्यू के पास एक आवासीय इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बता दें कि यह आग एक फ्लैट की बालकनी पर बने एक अस्थायी ढाँचे में लगी आग पर दमकल की गाड़ियों ने तुरंत काबू पा लिया। वैशाली फायर स्टेशन से दमकल कर्मी तुरंत पहुँचे और 45 मिनट के अंदर आग बुझा दी।

Delhi News Today

Delhi Fire Break Out
Delhi Fire Break Out (Source: social media)

अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि वैशाली अग्निशमन केंद्र को रात 8:30 बजे सूचना मिली कि शक्ति खंड 2 स्थित दिव्या अपार्टमेंट में आग लग गई है और कुछ लोग फँसे हुए हैं। वैशाली अग्निशमन केंद्र से 5 दमकल गाड़ियाँ और ड्यूटी पर तैनात 2 अन्य गाड़ियाँ भी यहाँ पहुँचीं और 45 मिनट में आग बुझा दी गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ALSO READ: दिल्ली की यमुना में जल्द शुरू होगी क्रूज सेवा! जानें कहां से कहां तक होगा रूट? इतना लगेगा किराया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।