केदारनाथ धाम के कपाट बंद, 55 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा पहुंचेंगे उखीमठ, दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे यमुनोत्री धाम

Summary :

Kedarnath Temple Closed: श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे शीतकालीन अवधि के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इससे पूर्व पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने की प्रक्रिया संपन्न की गई। कपाट बंद करने की तैयारी सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami), रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल, तीर्थ पुरोहितगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। Chardham yatra 2025: 25 अक्टूबर को डोली…

Kedarnath Temple Closed: श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे शीतकालीन अवधि के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इससे पूर्व पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने की प्रक्रिया संपन्न की गई। कपाट बंद करने की तैयारी सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami), रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल, तीर्थ पुरोहितगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Chardham yatra 2025: 25 अक्टूबर को डोली ऊखीमठ में विराजमान होगी

Kedarnath Temple Closed
Kedarnath Temple Closed (credit-sm)

कपाट बंद होने के पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर चुकी है। डोली का पहला पड़ाव रामपुर में रहेगा, उसके बाद कल वह गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होगी।

Bhai Dooj News: 2025 में 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का किए दर्शन

Kedarnath Temple Closed
Kedarnath Temple Closed (credit-sm)

इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यात्रा की शुरुआत से ही तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ केदारनाथ पहुंच रही है। बुधवार को भी पाँच हजार से अधिक भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए। केदारनाथ में अब ठंड बढ़ने लगी है और दोपहर बाद कोहरे की चादर छा गई, जिसके कारण श्रद्धालु शाम होते ही अपने कमरों में लौट गए।

Kedarnath Temple Closed, Yamunotri Dham: दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Yamunotri Dham
Yamunotri Dham (credit-sm)

वहीं, आज यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति के दर्शन खरसाली गांव में होंगे।

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।