Pawan Singh के खिलाफ खड़े हुए Khesari lal Yadav, Jyoti Singh के लिए मांगे Votes!

Summary :

Khesari lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सियासत में इन दिनों एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी हैं। हालांकि उन्हें अपने पति का समर्थन नहीं मिला है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का साथ मिल गया है। ज्योति सिंह के लिए मांगे वोट्स बता दें, खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav), जो खुद छपरा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं, उन्होंने ज्योति सिंह (Jyoti Singh)…

khesari lal yadav, pawan singh, jyoti singh

Khesari lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सियासत में इन दिनों एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी हैं। हालांकि उन्हें अपने पति का समर्थन नहीं मिला है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का साथ मिल गया है।

ज्योति सिंह के लिए मांगे वोट्स

बता दें, खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav), जो खुद छपरा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं, उन्होंने ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के समर्थन में जनता से वोट देने की खुली अपील की है। खेसारी ने कहा कि भले ही वे खुद चुनाव में व्यस्त हैं और प्रचार के लिए नहीं जा सकते, लेकिन ज्योति सिंह जैसी महिला उम्मीदवार को जनता का सहयोग मिलना चाहिए।

Jyoti singh

“वो महिला अकेली हैं”

एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी ने कहा, “वो महिला अकेली हैं और उन्हें जनता की जरूरत है। मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं, इसलिए उनके प्रचार के लिए नहीं जा सकता। लेकिन मैं लोगों से अपील करता हूं कि उन्हें सपोर्ट करें और उनके लिए वोट करें।” उन्होंने आगे कहा, “मैं एक पार्टी का उम्मीदवार जरूर हूं, लेकिन इंसानियत मेरे लिए सबसे ऊपर है। मैं पार्टी से ऊपर उठकर एक इंसान के तौर पर अपील कर रहा हूं। ज्योति सिंह को जीताना जरूरी है, क्योंकि वो अपने दम पर लड़ रही हैं। उनके पास आप लोगों के अलावा कोई सहारा नहीं है।”

“भाभी मां जनता की सेवा करेंगी”

खेसारी ने इमोशनल होते हुए कहा, “मैं सभी से कहूंगा कि उस भाभी मां को विजयी बनाइए। कम से कम वो जनता की सेवा में लगी रहेंगी। दुनिया चाहे कुछ भी कहे, लेकिन जनता का समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देगा।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हालांकि खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के फैंस एक्टर की इस बात से काफी प्रभावित हैं कि एक पार्टी से जुड़े होने के बावजूद खेसारी ने इंसानियत के नाते एक महिला उम्मीदवार के लिए आवाज उठाई।

khesari lal yadav

पवन सिंह के साथ टक्कर

जब खेसारी से पवन सिंह (Pawan Singh) और ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच चल रहे विवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। खेसारी ने कहा, “आपने ज्योति सिंह पर सवाल किया तो मैंने जवाब दिया, लेकिन पवन सिंह पर मत पूछिए। मेरी और उनकी सोच अलग है।” इस बयान से साफ है कि खेसारी, पवन सिंह से सीधा टकराव नहीं चाहते, लेकिन ज्योति सिंह को मिल रहा उनका खुला समर्थन भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारों के बीच नई राजनीतिक को जन्म दे रहा है।

Pawan Singh

क्या ज्योति को मिलेगा फायदा

यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) ने ज्योति सिंह के प्रति अपना समर्थन जताया हो। इससे पहले भी ज्योति ने बताया था कि खेसारी ने उन्हें फोन कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपील कर दी है कि जनता ज्योति को जिताकर एक मजबूत महिला प्रतिनिधि चुने। फिलहाल काराकाट विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अब देखना होगा कि खेसारी लाल यादव की अपील ज्योति सिंह को कितना फायदा पहुंचाती है।

ये भी पढ़ें: Ek Deewane ki Deewaniyat OTT Release: ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का फैंस के लिए सरप्राइज, सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज़ होगी हर्षवर्धन राणे की फिल्म

Yashika Jandwani