Delhi: दिल्ली पुलिस ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विश्वास नगर इलाके में एक घर में एक बैग के अंदर 23 वर्षीय महिला का शव मिला, जिस पर गला घोंटने के निशान थे।
HIGHLIGHTS POINTS:
- बैग के अंदर 23 वर्षीय महिला का शव मिला
- दिल्ली के विश्वास नगर इलाके की है घटना
- शरीर पर मिले गला घोंटने के निशान
- आरोपी की जांच में जुटी पुलिस
Delhi पुलिस के पास आई थी पीसीआर कॉल
Delhi: अधिकारियों के मुताबिक, महिला का शव रविवार शाम शाहदरा जिले के फर्श बाजार पुलिस स्टेशन के तहत विश्वास नगर कॉलोनी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान न्यू संजय अमर कॉलोनी निवासी शमा (23) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शाम 4:44 बजे विश्वास नगर की गली नंबर 10 के पास एक कमरे के अंदर एक संदिग्ध बैग के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली।
पुलिस आरोपी की जांच में जुटी
कॉल मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई और बैग खोलने पर एक महिला का गला घोंटा हुआ शव बरामद हुआ। उसी के बाद उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के बयान में कहा गया है, “फिलहाल, अब तक की जांच में संदिग्ध के बारे में मजबूत सुराग सामने आए हैं और कई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




