दिल्ली सरकार ने सर्दियों में नगर के प्रदूषण को कम करने के लिए शुक्रवार को लोगों से सुझाव मांगे। सर्दियों में पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में पराली जलाई जाती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अपने सुझाव सीएम4क्लीनएयर एट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक के मुख्य सीजन के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बड़ी संख्या में होती हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में आप सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से कुल प्रदूषण स्तर में 25 प्रतिशत की कमी आई है।


Download Android App
Download iOS App



