नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने सोमवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मेजबानी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की। इस दौरान सरकार दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, सांसद संजय सिंह, विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता और मुख्य सचिव विजय देव सहित कई अन्य विधायक भी शामिल हुए।
इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की भलाई, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए लोगों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि उनका यह प्रयास काबीले तारीफ है जो विभिन्न समुदायों के लोगों को एक साथ लाने और उनकी विरासत को साझा करने में मदद करता है।


Download Android App
Download iOS App



