दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के बीच एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, देश में कोरोना की दूसरी लहर से देश की राजधानी भी अछूती नहीं है, ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले सरकारी निर्देश तक बंद रखने को कहा गया है।
साथ ही 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की फिजीकल मोड़ में चल रही अकादमिक व परीक्षा संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं। 9वीं तक पहले से ही क्लासें ऑनलाइन चल रही थीं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ”कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।”
कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 9, 2021
वहीं, दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 7,437 मामले सामने आए थे, जो इस साल का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जबकि के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राजधानी में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,157 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



